‘सरकार’ हमें आश्वासन नहीं पक्की सड़क चाहिए

Share This

अल्मोड़ा/ द्वाराहाट: द्वाराहाट से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम नट्टागुल्ली की सड़क निर्माण का कार्य विगत कई वर्षों से रुका हुआ है, ग्रामीणों का कहना है कि हमने इस सड़क को इसी गंभीर स्थिति में ही देखा है, हमने इस सड़क के निर्माण हेतु शासन प्रशासन के संज्ञान में कई बार बात रखी परन्तु उनकी तरफ से हमें सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा। सड़क निर्माण नहीं होने हमें मरीजों की आपातकालीन स्थिति में गाँव से मुख्य सड़क तक ले जाने में काफी समय एवं परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार तो बदली परन्तु ये सड़क न बदली ओर ना ही इसका आजतक कोई निवारण किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार से निवेदन है कि हमें आश्वासन नहीं चाहिए बल्कि जल्द से जल्द इस रोड की हालत सुधारें ताकि गाँव वालों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)