सल्ट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी होंगे महेश जीना

Share This

अल्मोड़ा। सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। भाजपा ने इस उपचुनाव के लिए स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह जीना के भाई महेश जीना को प्रत्याशी बनाया है।

उत्तराखंड भाजपा ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की औपचारिक रूप से घोषणा कर दी है। हालांकि यह पहले से ही तय माना जा रहा था कि भाजपा सल्ट विधानसभा से स्वर्गीय विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के भाई को चुनाव मैदान में उतार सकती है, जिसकी आज पार्टी ने घोषणा कर दी है, और पार्टी ने यहां से महेश जीना को प्रत्याशी बनाया है।