यूटीयू पेपर लीक मामले में एनएसयूआई का प्रदर्शन

Share This

ऋषिकेश(आरएनएस)। उत्तराखंड तकनीकी विश्वद्यिालय (यूटीयू) के कथित पेपर लीक प्रकरण को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने गुरुवार को शक्षिा मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कोयल घाटी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शक्षिा मंत्री का पुतला दहन किया। एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि यूटीयू का कथित पेपर लीक प्रकरण प्रदेश की शक्षिा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जब परीक्षाएं ही सुरक्षित नहीं हैं तो छात्रों का भविष्य कैसे सुरक्षित रहेगा। युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों छात्रों के भवष्यि के साथ खिलवाड़ हो रहा है। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव दीपक वर्मा ने कहा कि शक्षिा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताएं और पेपर लीक की घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय हैं। प्रदर्शन करने वालों में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विशाल स्नेह, एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश महासचिव सौरभ वर्मा, छात्रसंघ उपाध्यक्ष आयुष तड़ियाल, कॉलेज इकाई अध्यक्ष गौरव जोशी, मानसी सती, मानव रावत, उदित झा, रिहान बंदौलिया, सृष्टि, शिवानी नेगी, सुजल थापा, दीपक कुशवाहा आदि शामिल रहे।