फरार किशोर-किशोरी को पुलिस ने पकड़ा

Share This

रुड़की(आरएनएस)।  लक्सर के एक गांव का किशोर नजदीकी गांव से किशोरी को लेकर फरार हो गया। किशोरी के पिता की सूचना पर पुलिस ने चार घंटे के भीतर ही दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस किशोरी के पिता की तरफ से मुकदमा दर्ज कर दोनों का मेडिकल परीक्षण करा रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी बुधवार रात अपने घर पर सोई थी। रात करीब एक बजे उसकी मां की नींद खुली तो किशोरी घर में नहीं थी। परिवार के लोगों ने इधर उधर देखा, मगर उसका पता नहीं लगा। उन्होंने रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। उसके साथ बगल के गांव में रहने वाले एक किशोर को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।