भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल और मंडल अध्यक्ष का भव्य स्वागत

Share This

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महेश नयाल का सोमवार को भैसियाछाना ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान नारेबाजी करते हुए आभार रैली निकाली गई। धौलछीना बाजार में नगर अध्यक्ष महेश नयाल और मंडल अध्यक्ष मंगल रावत के स्वागत में आतिशबाजी की गई। दोनों नेताओं ने सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के साथ 2027 में भाजपा विधायक की जीत सुनिश्चित करने की बात कही। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने प्रदेश नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को सर्वोच्च स्थान पर ले जाना और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाना प्राथमिकता होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि संगठन हित में हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने भी महेश नयाल को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन को आगे बढ़ाने के लिए जो भी आवश्यक होगा, उसमें पूरा सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष मंगल रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंदन सिंह मेहरा, खड़क सिंह मेहरा, दीवान सिंह मेहता, धीरज नेगी, राजन सिंह राणा, पप्पू बाडी, राजेंद्र बोरा, लक्ष्मण सिंह नेगी, हरीश बनोला, भगवान सिंह, त्रिलोक सिंह, गोविंद सिंह, गोपाल मेहरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।