महिला का शव मिलने से हड़कंप

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)।  कनखल थाना क्षेत्र की छोटी नहर में एक महिला का शव अटका मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि बुधवार की सुबह सूचना मिली कि पंजाब क्षेत्र के सामने छोटी नहर में एक शव अटका पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जल पुलिस की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव करीब 15 से 20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पानी में शव गलने लगा। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। पीछे से बहकर आया है। शव को मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।