पत्नी के हत्यारे पति की तलाश में बिहार रवाना हुई पुलिस

हरिद्वार(आरएनएस)। बेरहमी से पत्नी का कत्ल कर फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम पटना के लिए रवाना हो गई है। आरोपी के अपने गांव पहुंचने का अंदेशा जताया जा रहा है। इधर, प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि आरोपी राजागार्डन से ई रिक्शा में बैठकर फरार हुआ है। गौरव विहार जमालपुर कलां में रह रहे मजदूर सुरेंद्र ने सोमवार को अपनी पत्नी लक्ष्मी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को कमरे में बंद कर फारर हो गया था। आरोपी सुरेन्द्र मूलरूप से बिहार के पटना शहर के फुल्लनपुर अतमल गोला का निवासी है। पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह गांव चला गया है। दोपहर बाद बेटा-बेटी के स्कूल से लौटने के बाद घटनाक्रम का पता चल सका था। कनखल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका था। पुलिस की जांच में सामने आया था पत्नी पर शक जताकर आरोपी अक्सर विवाद किया करता था और सोमवार की सुबह भी उनके बीच विवाद हो रहा था। बच्चों के स्कूल जाने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस टीम उसकी धरपकड़ के लिए गांव रवाना हो गई है। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तब आरोपी एक ई रिक्शा में जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

पत्नी पर शक जताकर अक्सर करता था विवाद
बेरहमी से पत्नी का कत्ल कर फरार आरोपी मूलरूप से बिहार के पटना शहर के फुल्लनपुर अतमल गोला का निवासी है। पुलिस का मानना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद वह गांव चला गया है। दोपहर बाद बेटा-बेटी के स्कूल से लौटने के बाद घटनाक्रम का पता चल सका था। कनखल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ सका था। पुलिस की जांच में सामने आया था पत्नी पर शक जताकर आरोपी अक्सर विवाद किया करता था और सोमवार की सुबह भी उनके बीच विवाद हो रहा था। बच्चों के स्कूल जाने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस टीम उसकी धरपकड़ के लिए गांव रवाना हो गई है। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तब आरोपी एक ई रिक्शा में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी की बदौलत आरोपी की अंतिम लोकेशन तक पहुंचने का इंतजार कर रही है। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बेटी ने बोला था पुलिस से कर दो शिकायत
बेरहमी से पत्नी का कत्ल कर फरार आरोपी की मासूम बेटी ने पुलिस को बताया कि उसने पापा के रोज रोज मारपीट करने से क्षुब्ध होकर मम्मी से पुलिस से शिकायत करने की बात कही थी पर मम्मी ने लोक लाज के चलते शिकायत करने से इंकार कर दिया था। उसका नतीजा भयावह निकलकर आया है।

परिजन पहुंच रहे हरिद्वार
मृतका के मायके पक्ष के लोग यहां पहुंच रहे है। फिलहाल देहरादून के संस्कृत लोक कालोनी पटेल नगर में रहने वाला मृतका का ममेरा भाई राजकिशोर यहां पहुंचा है। दोनों बच्चों को पुलिस ने उसके सुपुर्द कर दिया है। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द किया जाएगा। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार होगा।