किशोरी को लेकर फरार हुआ युवक

Share This

रुड़की(आरएनएस)।  थाना क्षेत्र स्थित एक बस्ती में रहने वाली किशोरी को बहला फुसलाकर भागकर ले जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। कलियर क्षेत्र के एक बस्ती निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी किशोरी बहन आकिब निवासी पिंडौल, थाना बिलसि बदायूं उत्तर प्रदेश के साथ फोन पर बातचीत करती थी। परिजनों को पता चला तो उन्होंने बात बंद कर दी। इसके बाद 22 सितंबर की रात को पडोस में रह रही एक महिला ने किशोरी को अपने पास बुलाया और युवक से उसकी बात कराई। इसके बाद वह युवक रात के समय वहां पहुंचा और किशोरी को बहलाफुसलाकर अपने साथ भगा लग गया। किशोरी को भगाने में पड़ोसन महिला ने युवक का पूरा साथ दिया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।