हरिद्वार जेल ब्रेक कांड: शूटर पंकज का मौसेरा भाई गिरफ्तार

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)।   हरिद्वार जेल ब्रेक मामले में पुलिस ने फरार कैदियों के एक मददगार को गिरफ्तार किया है। एसआईटी ने कैदियों को संरक्षण देने पर शूटर पंकज के मौसेरे भाई को गिरफ्तार किया है। जेल से फरार होने के बाद शूटर पंकज और रामकुमार गिरफ्तार आरोपी के घर पहुंचे थे, उसके बाद वहां से नगदी लेने के बाद चले गए थे। एसआईटी ने दावा कि जेल ब्रेक कांड में कैदियों को संरक्षण देने वाले हर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। शुक्रवार को जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गैंग का शूटर साजायाफ्ता कैदी पंकज अपने साथी कैदी रामकुमार के साथ सबसे पहले लेबर कॉलोनी में अपने मौसेरे भाई सुनील के घर पहुंचा था। उसके बाद सुनील को अपने साथ लेकर ससुराल गया था, जहां उसने अपनी पत्नी और सास से मुलाकात की थी। पत्नी, सास से मुलाकात करने के बाद फरार कैदी पंकज और रामकुमार ने मौसेरे भाई से कपड़े लिए थे।