संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा में कूदा नाबालिग

Share This

ऋषिकेश(आरएनएस)। नरेंद्रनगर निवासी एक नाबालिग सोमवार को लापता हो गया। परिजनों ने तलाश शुरू की, तो उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन ऋषिकेश में आस्थापथ पर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पथ पर ही उसका बैग और मोबाइल भी मिला। आसपास लोगों से पूछताछ में पता चला कि नाबालिग ने गंगा में छलांग लगा दी है। तलाश को पुलिस ने जल पुलिस की मदद से गंगा में अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल के मुताबिक 17 वर्षीय कुनाल नेगी रायवाला स्थित छिद्दरवाला में रिश्तेदार का यहां रहता है। उसके पिता धूम सिंह का सालभर पहले ही निधन हुआ है। नरेंद्रनगर के कुमारखेड़ा में न्यू कॉलोनी में कुनाल की माता और बहन रहती हैं। परिजनों से बातचीत में उसके घर से जाने को लेकर कोई वजह पता नहीं लगी है। फिलहाल पुलिस कुनाल की तलाश को गंगा अभियान में चला रही है।