हरिद्वार के युवकों को हरियाणा में बनाया बंधक, रंगदारी मांगी

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)।  हरियाणा में हरिद्वार के तीन युवकों को बंधक बनाकर मारपीट कर रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है। बदमाशों की चुंगल से छूटकर किसी तरह युवक भाग निकले। इसके बाद वह परिजनों को सड़क किनारे पड़े मिले। सिडकुल पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सिडकुल की रामधाम कालोनी निवासी संजीव चौहान ने श्याम पुत्र चंदन सिंह निवासी गुजराडी भिवंडी हरियाणा, दीपक राज पुत्र रिसाल सिंह निवासी खेड़ा थाना उखलडा मंडी जिला हिसार हरियाणा, लवदीप, आरके, धीरज, सचिन चौधरी, राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि बीते पांच अगस्त को उनका पुत्र विशाल चौहान अपने दोस्त मनीष, दलीप के साथ खाटू श्याम मंदिर जयपुर घूमने जाने के लिए कहकर घर से गया था।