भगवानपुर में पूर्व प्रधान के घर पर पथराव

Share This

रुड़की(आरएनएस)।   कस्बे के किशनपुर जमालपुर गांव में सोमवार देर शाम 15 से 20 लोगों ने पूर्व प्रधान के घर पर हमलाकर पथराव कर दिया। इसमें पूर्व प्रधान का पुत्र और भतीजा घायल हो गए हैं। सोमवार की देर शाम बच्चों के विवाद के चलते पूर्व प्रधान तहसीन पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। विरोध करने पर युवकों ने पूर्व प्रधान के घर पर हमला कर ईंट पत्थर बरसाने शुरू किए। इसमें पूर्व प्रधान का पुत्र मुरसलीन और भतीजा तौसीफ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पूर्व प्रधान ने पुलिस को तहरीर देकर कई लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि किशनपुर जमालपुर गांव के एक बच्चे को बाइक की साइड लगने से बच्चों में विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद घर के बड़े लोगों तक पहुंच गया। शिकायत पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।