गंगनहर में मगरमच्छ दिखने से दहशत

Share This

रुड़की(आरएनएस)।  रविवार को धनौरी बावन दर्रे के समीप पुरानी गंगनहर में फिर से एक मगरमच्छ दिखाई देने से कलियर से बावन दर्रे जाने वाले जायरीनों में दहशत का माहौल है। पुरानी गंग नहर में एक झुंड में लगभग चार से पांच मगरमच्छ हैं। पिरान कलियर से अक्सर बावन दर्रे पर जायरीन नहाने के लिए आते हैं। हालांकि बावन दर्रे पर जाने और नहाने पर प्रतिबंध है, बावजूद कई लोग यहां जबरन घुस आते हैं। पहले ही बावन दर्रे में डूबने से कई जाने जा चुकी है अब मगरमच्छों के झुंड ने भी बावन दर्रे के समीप अपना बसरे बना लिया है।