धर्मनगरी में दुष्कर्म और हत्या की घटना दुर्भाग्यपूर्ण : त्रिवेंद्र

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)। सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को कहा कि बहादराबाद में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या होना दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। कहा कि धर्मनगरी में इस प्रकार की घटनाएं होना ज्यादा निंदनीय है। उन्होंने कहा कि घटना में शासन कड़ी कार्रवाई कर रहा है। डामकोठी पहुंचे सांसद त्रिवेन्द्र का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सांसद ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि घटना संज्ञान में आते ही उन्होंने एसएसपी से फोन पर वार्ता कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कहा कि जो भी अपराधी है, उनके खिलाफ बिना किसी दबाव के पुलिस कार्रवाई करें। महिलाओं के प्रति अपराध अतिसंवेदनशील है। इसी भाव से बहादराबाद की घटना में कार्रवाई होनी चाहिए। कोई अपना या पराया नहीं होना चाहिए।