ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)।  उत्तरी हरिद्वार में बुधवार देररात ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। खड़खड़ी रेलवे फाटक से चंद कदम आगे ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर खड़खड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की पड़ताल में मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि महिला की उम्र करीब 35-40 वर्ष के आसपास है। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।