पीने का पानी भरने को सरकारी नल पर लग रही लाइन

Share This

रुड़की(आरएनएस)।  भुरनी गांव के 200 परिवार पीने के पानी को तरस रहे हैं। उनके घरों में लगे निजी नल या तो सूख चुके हैं, या गंदा पानी दे रहे हैं। सरकारी नलों में से भी दो-तीन दिन ही साफ पानी दे रहे हैं। इसके चलते गांव के लोग इन्हीं दो-तीन नलों पर लंबी लाइन लाइन लगाकर पीने का पानी भरने पर मजबूर हैं। भुरनी में करीब 200 परिवार हैं। गांव के अधिवक्ता राजेश सैनी ने बताया कि क्षेत्र में जमीन के 8-10 फुट नीचे पानी निकल आता है। लिहाजा लोगों के घरों के नल 20 से 40 फुट गहराई पर लगे हैं। इस बार ज्यादा गर्मी से पानी का स्तर नीचे चला गया है। इससे घरों के कुछ नल सूख गए हैं, और कुछ गंदा पानी दे रहे हैं। गांव में 300, 400 फुट गहराई पर लगे दो-तीन सरकारी नल अच्छा, साफ पानी दे रहे हैं। बताया कि पीने का पानी भरने के लिए इन दो तीन नलों पर दिन भर गांव के लोगों की लंबी लाइन लगी रहती है। इस बाबत प्रधानपति सुरेशपाल ने बताया कि गांव से सटे श्मशान घाट व शिव मंदिर के सरकारी नल खराब पड़े थे। इन्हें रिबोर कराकर चालू किया गया है।