ऑटो चालक को पीटा, मुकदमा दर्ज

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)। ज्वालापुर में शनिवार को एक ऑटो रिक्शा चालक की पिटाई कर दी गई। ऑटो रिक्शा चालक की शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने एक आरोपी को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के मोहल्ला अहबाबा नगर के रहने वाले पेशे से ऑटो चालक रय्यान पुत्र मेहरबान ने पुलिस को शिकायत दी कि दो जून को सवारियां लेकर ज्वालापुर की तरफ आ रहा था। आरोप है कि गोविंदपुरी के पास पहुंचने पर उसका ऑटो रिक्शा रोक लिया गया, जिसके बाद संजय ने अपने तीन साथियों के साथ सवारियों से अभद्रता करना शुरू कर दी। यही नहीं उसके साथ भी मारपीट कर दी। फिर उसे बस स्टैंड के पास एक घर में ले जाकर मारा पीटा गया। हो हल्ला होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। तब उसे आरोपी गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि इस संबंध में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कर ली गई है।