घायल व्यापारी के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

Share This

अल्मोड़ा। प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल अल्मोडा नगर अध्यक्ष अजय वर्मा द्वारा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से वसीम अह‌मद के परिवार को 55,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वसीम अह‌मद कुछ दिन पूर्व वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह यूको बैंक के सामने नगर पालिका की दुकान में अपना व्यापार चलाते थे। उनकी इस परेशानी को देखते हुए वसीम अह‌मद के परिवार को 55,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की। व्यापार मंडल ने सभी सहयोग करने वाले व्यापारियों का धन्यवाद दिया। नगर व्यापार मंडल ने कहा जो लोग मदद करना चाहते है वे अध्यक्ष अजय वर्मा व महा सचिव वकुल साह से संपर्क कर अपना सहयोग दे सकते हैं।