अल्मोड़ा। तहसील जैंती के सुनाड़ी में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए एक माह का सिलाई-कढाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम खादी ग्रामोद्योग आयोग के तत्वावधान में और बुरांश सोसाइटी के सहयोग से हो रहा है। जिसमें 20 महिलाएं एक माह का सिलाई कढाई का प्रशिक्षण लेंगी।
प्रशिक्षण दे रही धना नगरकोटी ने बताया कि महिलाएं पहले पेपर के माध्यम से कटिंग का कार्य सीखंगी और उसके बाद कपड़े की कटिंग कैसे कि करते है ये बताया जाएगा। तत्पश्चात महिलाओ को सिलाई के बारे मे बताया जाएगा। एक माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाएं ब्लाउज, पेटिकोट, फाल लगाना, तुरपन करना आदि कार्य सीखेंगी। इसके माध्यम से पहाड़ की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग आयोग के वरिष्ठ कार्यकारी कार्यक्रम अधिकारी हरीश चन्द्र, बुरांस सोसाइटी के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह धानक, सचिव बालम सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता पूरन राम, अंजली पटवाल, ममता रजवार, कमला कार्की, नीलम बिष्ट, ममता देवी, सोनी बिष्ट, सुनीता मेहरा, मंजू ठाकुर, हेमा देवी, कमला देवी, जानकी देवी आदि मौजूद थे।