भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में किया प्रचार-प्रसार

Share This

अल्मोड़ा(आरएनएस)। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार जोरशोर से शुरू कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में घर घर जाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। मंगलवार को भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने नगर के अलग अलग क्षेत्रों में टोलियां बनाकर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के पक्ष में वोट मांगे। जिला उपाध्यक्ष मीना भैसोड़ा के नेतृत्व में महिला मोर्चा की टीम ने ने कुवाड़खोला, टम्टा मोहल्ला होते हुए नरसिंह बाड़ी, अमित शाह मोनू नगर अध्यक्ष व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, गोविंद मटेला, मनोज जोशी, लता पांडे, नगर अध्यक्ष भावना तिवारी आदि ने नगर में जाखन देवी से पनीउडियार, रानीधारा तक प्रचार किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन बहुगुणा, पारस नेगी, नमन गुरुरानी के नेतृत्व में टीम ने मिलन चौक, एडम्स, जेल रोड होते ढुंगाधारा तक घर- घर जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।