वाहन टकराने पर युवक को पीटा

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)।  वाहन टकराने के बाद हुए विवाद में एक युवक की पिटाई कर दी गई। पीड़ित वाहन स्वामी ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना ज्वालापुर क्षेत्र के बकरा मार्केट के पास की है। वाहन स्वामी सूरज कुमार चौहान निवासी विष्णु लोक कालोनी 10 मार्च को बकरा मार्केट से होते हुए अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वासु चौहान निवासी रोहालकी किशनपुर ने उसे टक्कर मार दी। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी गई है।