महा जनसंपर्क अभियान के तहत पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किया जनसंपर्क

Share This

अल्मोड़ा। आज महा जनसंपर्क अभियान के तहत विशिष्ट व्यक्तियों से जनसंपर्क कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला के नेतृत्व में नगर मंडल में शुरुआत की गई। जिसके तहत नगर में रहने वाले विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात कर उनसे वार्ता भी की गई। जिसमें 9 साल में मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में उनसे चर्चा की गई। चर्चा में विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा भी अपने विचार रखे गए। इसी क्रम में गुरुवार को विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान के पूर्व निदेशक डॉक्टर जगदीश चंद्र भट्ट और उनकी धर्मपत्नी सोबन सिंह जीना विश्व विद्यालय अल्मोड़ा में हिंदी विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ दिवा भट्ट के आवास एवं रामकृष्ण कुटीर के ध्रुवेशानंद महाराज से रामकृष्ण आश्रम विवेकानंद कॉर्नर में जाकर भेंट एवं वार्ता हुई। यहाँ महा जनसंपर्क अभियान  में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, नगर मंडल अध्यक्ष अमित साह मोनू, आईटी जिला संयोजक गोविंद मटेला, नगर महामंत्री अर्जुन बिष्ट, नगर कोषाध्यक्ष दिनेश मठपाल, पूर्व महामंत्री मनीष जोशी मंटू आदि मौजूद रहे।