30 जुलाई तक एनटीडी-धार की तूनी मार्ग वाहनों हेतु रहेगा बंद

Share This

अल्मोड़ा। सहायक नगर आयुक्त अल्मोड़ा ने बताया कि नगर निगम, अल्मोड़ा सीमान्तर्गत एनटीडी मुख्य मार्ग से कब्रिस्तान होते हुए बियरशिवा विद्यालय की ओर जाने वाले मार्ग के पुर्ननिर्माण का कार्य गतिमान है। कार्य का सम्पादन गुणवत्तापूर्ण किये जाने एवं मार्ग वाहनों के उपयोग योग्य न होने के कारण मार्ग को 30 जुलाई, 2025 तक यातायात के लिए प्रतिबन्धित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान अपरिहार्य परिस्थिति में यदि किसी व्यक्ति को मार्ग में वाहन के प्रवेश कराया जाना अति आवश्यक होता है तो मार्ग में वाहन प्रवेश कराए जाने से पूर्व नगर निगम से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।