300 छात्र-छात्राओं को निशुल्क कंबल बांटे

Share This

हरिद्वार(आरएनएस)।  प्रेम नगर आश्रम की ओर से 300 छात्र-छात्राओं को निशुल्क कंबल बांटे गए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पुत्र विभु महाराज ने छात्रों से कहा कि वे प्रदेश और राष्ट्र के भविष्य हैं और उन्हें अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए एकाग्र चित्त होकर पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि योग आज के समय में पठन-पाठन का महत्वपूर्ण अंग बन गया है और हमें इसका व्यापक प्रचार करना होगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने सतपाल महाराज का धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि वे समय-समय पर समाज की सेवा में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता सीईओ केके गुप्ता ने की। इस अवसर पर लंदन से आए कवि राज, चांदनी, आश्रम के प्रबंधक पवन कुमार, हेमेंद्र सिंह, नरेश कुमार, शंकर लाल, मौजी भाई, महेंद्र भाई, त्रिलोचन भाई, गोपाल सैनी, कुलदीप रावत आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी डॉ. जितेन्द्र सिंह ने किया।