18 दिसंबर से भातखण्डे महाविद्यालय की परीक्षाएं शुरू

Share This

अल्मोड़ा। प्रभारी प्रधानाचार्य भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय चन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि संस्थान की वार्षिक लिखित परीक्षा दिनॉंक 18 दिसम्बर, 2023 से 27 दिसम्बर, 2023 तक सम्पन्न कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि समस्त संस्थागत/व्यक्तिगत छात्र/छात्राऐं भातखण्डे हिन्दुस्तानी संगीत महाविद्यालय, अल्मोड़ा कार्यालय से अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें।