युवती ने किया विषाक्त का सेवन

अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक निवासी एक युवती ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे युवती की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में युवती को परिजन यहां जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी अनुसार धौलादेवी निवासी युवती मीना (21) पुत्री नैन सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे युवती की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने बताया कि युवती को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पहले की अपेक्षा युवती की हालत में सुधार है।