व्यापारियों के विरोध के चलते सिटी क्लब में लगने वाली प्रदर्शनी निरस्त

Share This

रुद्रपुर(आरएनएस)। व्यापारियों के विरोध के चलते सिटी क्लब में लगने वाली पांच दिवसीय प्रदर्शनी को प्रशासन ने बुधवार को निरस्त कर दिया है। प्रदर्शनी के निरस्तीकरण के बाद व्यापारियों के खुशी से चेहरे खिल उठे। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि बाहरी लोगों द्वारा सिटी क्लब में प्रदर्शनी लगाने का लोकल व्यापारियों ने विरोध किया था। इस को लेकर मंगलवार को व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर एएसडीएम मनीष बिष्ट को ज्ञापन सौंपा था। व्यापारियों के विरोध के चलते एसडीएम मनीष बिष्ट ने प्रदर्शनी को निरस्त कर दिया। प्रदर्शनी के निरस्तीकरण के बाद व्यापारियों के चेहरों में खुशी छलकने लगी। इस दौरान प्रांतीय व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि लगने वाली प्रर्दशनी के कारण व्यापारियों को होने वाले नुकसान का डर खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में बाहर से आने वाले व्यापारी खराब माल को सस्ते दामों में बेचते हैं। इससे व्यापारियों के साथ ग्राहकों को भी नुकसान झेलना पड़ता है। प्रदर्शनी के निरस्तीकरण से व्यापरियों को नुकसान नहीं झेलना पड़ेगा और ग्रहकों को उचित दामों में अच्छी गुणवत्ता का सामान मिलेगा।