नगर के दो व्यापारियों के परिजनों के निधन पर नगर व्यापार मंडल ने किया शोक व्यक्त

Share This

अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा ने नगर के दो व्यापारियों के परिजनों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी बलवीर धवन की धर्मपत्नी दर्शन धवन का आकस्मिक निधन हो गया वह 60 वर्ष की थी उनका कई महीनों से दिल्ली में इलाज चल रहा था व व्यापार मंडल के व्यापारी कमलेश कुमार मंटू के पिता नंदलाल जी का भी आकस्मिक निधन कल 2 अक्टूबर को हुआ वह 72 वर्ष के थे तथा काफी लंबे समय से उनका इलाज हल्द्वानी और बाजपुर में चल रहा था। नगर व्यापार मंडल परिवार ने वरिष्ठ व्यापारी बलबीर धवन की धर्मपत्नी, व्यापारी कमलेश कुमार के पिता नंदलाल जी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि व्यापार मंडल दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ है तथा प्रभु शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

शोक व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ व्यापारी सूरज लाल साह, प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह, दीप जोशी, दीप साह, एस कुमार, श्यामलाल साह, रमन वोहरा, राजेश पालनी, दीप सिंह डांगी, अजीत सिंह कार्की, मुमताज कश्मीरी, अमन अंसारी, जगदीश वर्मा, मोहन कनवाल, सुभाष गोयल, दिनेश गोयल, भैरव गोस्वामी, मनीष जोशी, दर्शन रावत, मनोज पाठक और प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा सहित अनेक व्यापारी उपस्थित थे।