विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने सेवा ही संगठन अभियान के तहत सैनिटाइजर, मास्क, साबुन एवं हैंडवॉश का किया वितरण

Share This

अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अल्मोड़ा में सेवा ही संगठन अभियान के तहत सैनिटाइजर, मास्क, साबुन एवं हैंड वॉश के वितरण का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला एवं नगर मंडल अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट एवं कार्यकर्ताओं के साथ रैमजे इंटर कॉलेज टीकाकरण स्थल में किया गया। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा टीकाकरण स्थल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया एवं लगातार टीकाकरण में लगे हुए कर्मचारियों का धन्यवाद किया। तदुपरांत जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा स्थापित होने जा रहे ऑक्सीजन प्लांट के स्थल का भी निरीक्षण किया इस दौरान कार्य कर रहे इंजीनियरों द्वारा बताया गया कि 2 दिन के भीतर प्लांट स्थापित कर लिया जाएगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, नगर महामंत्री मनोज जोशी, संजय साह रिख्खू, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मवीर आर्य, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्जुन बिष्ट, आशीष कुमार, पीयूष कुमार, अभय कुमार, राजेंद्र कुमार, आशीष गुरुरानी, रमेश लाल, दीपक कपूर, शशांक साह, निखिल टम्टा, वैभव बिष्ट, पूरन चंद रावत, शरद गुरुरानी, विधानसभा उपाध्यक्ष के जनसंपर्क अधिकारी सुरेश भट्ट, हरीश नेगी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। विधानसभा उपाध्यक्ष ने बताया कि कल से पूरे नगर क्षेत्र में उनके द्वारा फायर ब्रिगेड की गाड़ी के माध्यम से नगर के विभिन्न वार्डों में सैनिटाइजेशन भी तेजी के साथ करवाया जाएगा।