अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखंड लमगड़ा के ग्राम पंचायत पलना के तोक टम्टयुडा में एक आम जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक ग्रामीणों को जानकारी दी। कोरोना महामारी रोकथाम हेतु ग्रामीणों को जानकारी देते हुए मास्क एवं आयुष किट का वितरण किया। भारतीय जनता पार्टी की रीति नीतियों से प्रभावित होकर विनोद टम्टा के नेतृत्व में दो दर्जन लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष ललित मेहता, लमगड़ा मंडल अध्यक्ष संजय डालाकोटी, मंडल महामंत्री कमल अधिकारी, प्रधान प्रतिनिधि ललित प्रसाद टम्टा, ग्राम प्रधान विनोद लटवाल, पूर्व प्रधान प्रकाश आर्य, राजेंद्र अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन मलवाल, ज्येष्ठ प्रमुख दीवान बोरा, पूर्व प्रधान गोपाल बोरा, भाजपा कार्यकर्ता अनूप बिष्ट, नन्दू बिष्ट, दीपक अधिकारी सहित ग्रामीण जनता उपस्थित रही।