अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा आज अपने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखंड भैंसियाछाना के ग्राम पंचायत देवड़ा एवं दिगोली में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनी। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा पेयजल, आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत एवं रामास्वामी आश्रम से देवड़ा मोटर मार्ग की समस्या को प्रमुखता से रखा। विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा पेयजल से संबंधित समस्या हेतु जल निगम के अधिशासी अभियंता से दूरभाष से वार्ता कर तत्काल जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत में पेयजल लाइन बिछाने हेतु निर्देशित किया। श्री चौहान ने बताया कि रामास्वामी आश्रम से देवड़ा मोटर मार्ग हेतु शासन द्वारा 108 लाख की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है जिसमें टेंडर प्रक्रिया गतिमान है शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। समस्त ग्रामीणों द्वारा मोटर मार्ग निर्माण के संबंध में वित्तीय स्वीकृति के लिए विधानसभा उपाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया गया एवं आभार जताते हुए धन्यवाद किया। आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत हेतु विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा जिला दैवीय आपदा अधिकारी से वार्ता कर तत्काल आपदा मद से आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत करने हेतु आदेशित किया। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण जनता को दी एवं इसका लाभ लेने हेतु आह्वान किया। कोरोना महामारी रोकथाम हेतु समस्त ग्रामीणों को सैनिटाइजर, मास्क, साबुन एवं आयुष किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री भूपेंद्र पूना, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुरेश राम, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष माया नेगी, भूतपूर्व प्रधान आनंद सिंह नेगी, कैप्टन नंद किशोर पांडे, उपेंद्र देवडी, ग्राम प्रधान नीमा देवी, जीवन राम, मोहन राम, हरीश राम, जगदीश राम, सहित स्थानीय जनता उपस्थित रही।