वन निगम मुख्यालय में धरने पर बैठे बॉबी पंवार, कर्मचारियों को समर्थन

Share This

देहरादून(आरएनएस)।   अपनी मांगों को लेकर वन विकास निगम मुख्यालय में धरने पर बैठे कर्मचारियों को उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने अपना समर्थन दिया है। शुक्रवार को संघ के प्रदेश अध्यक्ष बॉबी पंवार ने मुख्यालय पहुंचकर उनके साथ धरना दिया। बॉबी पंवार ने कहा कि वे कर्मचारियों के साथ हैं। सरकार जल्द इनकी सेवा विस्तार करे और वेतन जारी करे। नहीं तो कर्मचारी और बेरोजगार मिलकर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे। कर्मचारियों ने 18 जून से अनशन की चेतावनी दी है। वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के प्रदेश महामंत्री प्रेम सिंह चौहान ने बताया कि कर्मचारियों के सेवा विस्तार का प्रस्ताव प्रमुख सचिव वन के पास गया था। उनके स्तर से उस पर निर्णय होना था। लेकिन उन्हेांने इसे कार्मिक को भेज दिया। लेकिन कार्मिक से भी उस पर फैसला नहीं हो रहा है। उन्होंने संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कर्मचारियेां के सेवा विस्तार की मांग की है।