उत्तराखंड रक्षा मोर्चा की नई कार्यकारिणी गठित

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड रक्षा मोर्चा ने गुरुवार को देहरादून में नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। रक्षा मोर्चा में शेखर सिंह नेगी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि जगदम्बा प्रसाद नौटियाल को महासचिव बनाया गया है। मोर्चा ने 2027 के विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर उतरने का ऐलान भी किया है। सरंक्षक शेखर सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी गठित करने का निर्णय लिया गया। नई कार्यकारिणी में शेर सिंह नेगी को अध्यक्ष, जगदम्बा प्रसाद नौटियाल को महासचिव के अलावा डीपीएस रावत को उपाध्यक्ष, सुरेंद्र सिंह चौहान को सचिव, सीएम चमोली को कोषाध्यक्ष, अमर सिंह नेगी को संगठन सचिव, विवेक नेगी को मीडिया प्रभारी, बनाया गया है। पार्टी संरक्षक विनोद नेगी ने कहा कि मोर्चा 2027 के विधानसभा चुनाव में राज्य की हर सीट पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। इसके लिए अभी से जनता से संवाद शुरू किया जाएगा। आम जनता से राय लेकर जनता का घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।