अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क), सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग (उत्तराखण्ड शासन), देहरादून द्वारा 08 सितम्बर 2022 को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अध्यापक सम्मेलन-2022 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अल्मोड़ा जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार में जीव विज्ञान के प्रवक्ता प्रभाकर जोशी का उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान-2022 हेतु चयन हुआ है।
यह पुरस्कार प्रभाकर जोशी को उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र (यूसर्क), सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग (उत्तराखण्ड शासन), देहरादून द्वारा 08 सितम्बर 2022 को होने वाले विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अध्यापक सम्मेलन-2022 में आई.आर.डी. टी. परिसर देहरादून में जायेगा।
श्री जोशी को राज्य में विज्ञान शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा सामाजिक चेतना के क्षेत्र में विशिष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों को देखते हुए इस पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार में जीव विज्ञान के प्रवक्ता प्रभाकर जोशी को पूर्व में भी शिक्षा के क्षेत्र में कार्यों हेतु सम्मानित किया जा चुका है। प्रभाकर जोशी अपने व्यवहार एवं अध्यापन के लिए छात्रों के पसंदीदा शिक्षक हैं।