उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर की वनवे यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन

Share This

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा ने 18 दिसम्बर रविवार को उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है।

18 दिसम्बर रविवार को उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती लिखित परीक्षा प्रस्तावित है, अल्मोड़ा नगर में वाहनों के अधिक आवागमन के दृष्टिगत सुगम यातायात व्यवस्था हेतु समस्त प्रकार के चौपहिया वाहनों के लिये वन वे व्यवस्था अन्य दिनों की भाँति लागू रहेगी। रविवार को अल्मोड़ा नगर में लागू वन वे यातायात व्यवस्था पूरे नगर में लागू रहेगी।