देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्तराखंड में रह रहे दूसरे प्रदेशों के कामगारों का बड़े स्तर पर सत्यापन करने की मांग की है। दल ने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहा है। दल ने पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग भी की। इस संबंध में शुक्रवार को उक्रांद का प्रतिनिधिमंडल डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र गुंज्याल से मिला। दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि राज्य बनने के बाद उत्तराखंड में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा और बढ़ता जा रहा है। हिमालय पर निवास करने वाले लोग विकास से वंचित रहे हैं। उत्तराखंड के संसदीय मंत्री रहे प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा सत्र में असंसदीय भाषा का प्रयोग किया, लिहाजा उनके खिलाफ जिस कारण उन्होंने पहाड़वासियों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया, लिहाजा उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता में वर्णित हिट स्पीच की धारा-353 में केस दर्ज किया जाना चाहिए। आरोप लगाया कि इस प्रकार के बयानों से उत्तराखंड में पहाड़ और मैदान की खाई बढ़ रही है, जिसके भविष्य में बुरे परिणाम होंगे। उक्रांद ने प्रदेश में सूचना एवं अनुसंधान फोर्स का गठन करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जमीन धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में भूमि विवाद में सख्त कार्रवाइ्र की जाए। केंद्रीय मीडिया प्रभारी किरण रावत कश्यप ने मादक पदार्थों की विक्री पर रोक लगाने समेत कई मांगे गई। मांग नहीं मानने पर उग्र आंदोलन की धमकी दी है।