अतिक्रमण के नाम पर अगर उत्पीड़न हुआ तो आर्यन छात्र संगठन उतरेगा सड़कों पर

Share This

अल्मोड़ा। युवा छात्र नेता उज्जवल जोशी ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि पर्वतीय राज्य उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक नगर अल्मोड़ा में जिस तरह से अतिक्रमण के नाम पर लोगों का उत्पीड़न हो रहा है इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया जाएगा। उज्जवल जोशी ने कहा कि सोबन सिंह जीना परिसर में मध्यम वर्ग व गरीब परिवार से आने वाला छात्र अध्ययन करता है और अतिक्रमण के चलते उनके परिवारों में बहुत भय का माहौल है और उनके परिवारों को नुकसान सहना पड़ा रहा है। जिससे कि उनको मानसिक व आर्थिक नुकसान हो रहा है और जहां पर भी छात्र छात्राओं की बात आएगी वहां पर आर्यन छात्र संगठन उनके व उनके परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा और सरकार को अतिक्रमण के नाम पर गरीबों का उत्पीड़न करने का कोई अधिकार नहीं है। जरूरत पड़ने पर आर्यन छात्र संगठन सड़क पर उतरने को तैयार है।