तेंदुए के आतंक से ग्रामीण परेशान, पिंजरा लगाने की मांग की

अल्मोड़ा। ब्लॉक के कई गांवों में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। तेंदुए ने कई मवेशियों को अपना शिकार बना दिया है। बुधवार सुबह मल्ली मिरई गांव में हंसी देवी की बकरियों को गौशाले से तेंदुए ने अपना निवाला बना दिया। इससे पहले देवराम के गौशाले से बकरी को निवाला बनाया। वहीं भौंरा में भी ग्रामीणों को तेंदुआ अपने शावकों के साथ लगातार दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों ने भौंरा में पिंजरा लगाने की मांग की है। इसके अलावा दो दिन पूर्व छतीना खाल में भी तेंदुए ने गाय को गोशाले में मार दिया। मल्ली मिरई क्षेत्र पंचायत सदस्य रतन कुमार ने वन विभाग को सूचना देकर गांव में पिंजरा लगाने की मांग करते हुए पूरे क्षेत्र वन विभाग के कर्मचारियों से गस्त बढ़ाने की मांग की है। भौंरा के राजेन्द्र सिंह रावत सहित ग्रामीण भी वन विभाग ज्ञापन भेज तेंदुए को पकड़ने की मांग कर चुके हैं।