टैक्सी-बाइक की भिड़ंत, खाई में गिरने से बचा टैक्सी वाहन

अल्मोड़ा। बाड़ेछीना-धौलछीना मोटर मार्ग में आज मैक्स और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।
दोपहर डेढ़ बजे करीब बाड़ेछीना से धौलछीना की ओर एक किलोमीटर दूर मैक्स और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक को बचाने के चक्कर में मैक्स दाईं ओर आ गयी। लेकिन इस बीच बाइक और मैक्स में टक्कर हो गई। असंतुलित होकर मैक्स सड़क किनारे अटक गयी। मैक्स के दो पहिए सड़क की दीवार पर लटक गए। वहीं बाइक सवार के खाई में गिरने की खबर है। यदि मैक्स खाई में गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल घायल मौके पर मौजूद हैं। जल्द ही घायलों को अस्पताल ले जाया जायेगा।