सेवा ही संगठन के तहत पिलखा पहुंचे पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल

Share This

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सेवा ही संगठन-2 के तहत ग्राम पंचायत पिलखा मे घर घर संम्पर्क किया और लोगों की कुशलक्षेम जानी। भ्रमण के दौरान उन्होंने जनसंघ से सक्रिय रहे भाजपा कार्यकर्ता उम्मेद सिंह बिष्ट से मिलकर उनकी कुशलक्षेम जानी। पूर्व दर्जा मंत्री को भ्रमण के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह पिलख्वाल ने गांव कि समस्याओं से भी अवगत कराया कि कुछ ग्रामीणों के पास राशनकार्ड नहीं हैं जिस पूर्व मंत्री ने दूरभाष पर खंड विकास अधिकारी हवालबाग से दूरभाष पर वार्ता की और जल्द से जल्द उपरोक्त व्यक्तियों के राशनकार्ड बनवाने की बात कही। पूर्व दर्जा मंत्री ने गांव में 45 वर्ष से ऊपर आयु वालों के कोविड वैक्सीन के संबंध में भी जानकारी ली। जिस पर ज्ञात हुआ कि अधिकांश लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है। भ्रमण के दौरान प्रधान प्रतिनिधि विरेंद्र पिलख्वाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेन्द्र पिलख्वाल, आनंद सिंह बिष्ट, जोगा राम आर्य, आनंद सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।