खतरों के खिलाड़ी: सार्वजनिक स्थान में कोविड नियमों का पालन न करने वाले 3315 लोगों पर जनपद पुलिस ने की कार्यवाही

Share This

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील करने के साथ ही पोस्टरों, कविता आदि के माध्यम से जागरूक कर रही है, फिर भी कुछ लोगों द्वारा नियमों की अनदेखी कर अपना एवं अन्य लोगों का जीवन खतरे में डाला जा रहा है ऐसे लोगों के विरुद्ध एसएसपी अल्मोड़ा पंकज भट्ट के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों द्वारा कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थानों पर लोगों द्वारा मास्क न पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी जा रही है।

अल्मोड़ा जनपद पुलिस ने 8 जून से 13 जून तक बिना मास्क के 241 तथा सामाजिक दूरी का पालन न करने पर 3074 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 4,29,200 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया।