रैश ड्राइविंग करने पर इंटरसैप्टर ने एक कार और एक बाईक की सीज

Share This

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, निरीक्षक यातायात व इंटरसेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
प्रभारी इंटरसेप्टर जीवन सिंह सामंत ने चैकिंग के दौरान लक्ष्मेश्वर के पास रैश ड्राइविंग कर वन वे का उल्लंघन करने पर वाहन संख्या UK04AG2878 ऑल्टो कार के चालक भूपेंद्र सिंह रौतेला निवासी रायआगर पिथौरागढ़ का चालान कर वाहन को सीज किया तथा टैक्सी स्टैंड तिराहे के पास वाहन संख्या UK01D0245 मोटरसाइकिल को रैश ड्राइविंग करने पर चालक विनोद कनवाल निवासी अल्मोड़ा का चालान कर वाहन को मौके पर सीज किया।