अल्मोड़ा। श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटक खोला अल्मोड़ा की दशम दिवस की रामलीला में रावण-कुम्भकर्ण संवाद, कुम्भकर्ण वध, मेघनाद-लक्ष्मण संवाद, मेघनाद वध, रावण विलाप, सुलोचना सती, रावण-अहिरावण संवाद, हनुमान-मकरध्वज संवाद, अहिरावण वध, राम-रावण युद्ध, रावण वध आदि मुख्य आकर्षण रहे। देर रात्रि तक दर्शक दीर्घा में उपस्थित दर्शकों ने लीला का आनन्द लिया व कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। रामलीला में राम की पात्र रश्मि काण्डपाल, लक्ष्मण की दीक्षा कनार्टक, हनुमान के पात्र अनिल रावत, रावण के पात्र पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक, कुम्भकर्ण के पात्र दीपक कर्नाटक, मन्दोदरी की पात्र नेहा जोशी, सुलोचना की पात्र कशिश रावत, मेघनाद के पात्र डॉ. करन कर्नाटक, अहिरावण के पात्र अखिलेश थापा, मकरध्वज के पात्र हर्षित आगरी आदि ने जीवन्त अभिनय किया। रामलीला के समापन दिवस पर रावण-कुम्भकर्ण, मेघनाद-लक्ष्मण, रावण-अहिरावण संवाद तथा सुलोचना विलाप मुख्य आकर्षण रहे। इस अवसर पर डा.गिरीश चन्द्र जोशी, गौरव काण्डपाल, योगेश जोशी, मनीष तिवारी, त्रिभुवन अधिकारी, भुवन चन्द्र पाण्डे, भुवन चन्द्र कर्नाटक, जगदीश चन्द्र तिवारी, सुरेश कुमार, कमलेश कर्नाटक, रजनीश कर्नाटक, प्रयाग दत्त जोशी, रवि रौतेला, विद्या कर्नाटक, सीमा कर्नाटक, वन्दना जोशी, आशा मेहता, कविता पाण्डे, कंचन पाण्डे, रेखा जोशी, सुनीता बगड़वाल, देवेन्द्र कर्नाटक, हेम जोशी, पूरन चन्द्र तिवारी, तनोज कर्नाटक, दिनेश मठपाल, प्रकाश मेहता, ललित बिष्ट, कपिल नयाल, कौशल किशोर पाण्डे, आयुष मेहता, सुनीता पालीवाल, सीता रावत आदि सहित भारी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गीतांजलि पाण्डे द्वारा किया गया।