ऋषिकेश का गंगातट धरती का स्वर्ग: राजकुमार राव

Share This

ऋषिकेश(आरएनएस)।  फिल्म अभिनेता राजकुमार राव अपनी पत्नी अभिनेत्री पत्रलेखा संग शनिवार को परमार्थ निकेतन पहुंचे। उन्होंने गंगा आरती में शिरकत की। अभिनेता राजकुमार राव ने कहा कि वास्तव में ऋषिकेश का गंगा तट धरती का स्वर्ग है। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से आशीर्वाद भी लिया। राजकुमार राव ने कहा कि वे पिछले साल भी परमार्थ निकेतन आए थे। गंगा आरती का अनुभव व पल उनके जीवन के विशेष पलों में से एक महत्वपूर्ण पल है। परमार्थ निकेतन की यात्रा ने एक नई दिशा और दृष्टिकोण प्रदान किया, जिससे हमारे जीवन में और अधिक सकारात्मकता और शांति प्राप्त हुई है। अब तो ऐसा लगता है मानों परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश हमारा दूसरा घर है। वास्तव में यह स्थान धरती का स्वर्ग है। उन्होंने स्वामी चिदानंद से अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभवों को साझा कर जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने राजकुमार राव और पत्रलेखा को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया और उन्हें भारतीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रेरित किया।