अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई धौलादेवी का द्विवार्षिक अधिवेशन गरुड़ाबांज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसमें त्रिभुवन सिंह बिष्ट को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट ने दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज का युग तकनीक का है और शिक्षा प्रणाली भी इससे अछूती नहीं रही है। शिक्षकों को बदलते समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा और डिजिटल संसाधनों को अपनाना होगा, तभी शिक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी बन सकेगी। निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष राजू महरा ने अधिवेशन के दौरान शिक्षकों की पदोन्नति, स्थानांतरण और वेतन विसंगति जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर डॉ. बृजेश कुमार डसीला, भोला दत्त पंत, शिव दत्त पांडे और हुकुम सिंह ने भी शिक्षकों की समस्याओं और संगठनात्मक मजबूती पर अपने विचार साझा किए। द्वितीय सत्र में ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। त्रिभुवन सिंह बिष्ट को अध्यक्ष, सुरेन्द्र गोस्वामी को उपाध्यक्ष, मेघा मनराल को महिला उपाध्यक्ष, नितेश कांडपाल को मंत्री, गौरव डालाकोटी को संयुक्त मंत्री, ममता मेहता को महिला संयुक्त मंत्री तथा केसर सिंह को आय-व्यय निरीक्षक पद पर निर्विरोध चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में संकर्षण त्रिपाठी, ललित मोहन टम्टा, किशन खोलिया पर्यवेक्षक रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य त्रिवेन्द्र सिंह, बसन्त भट्ट, जीवन साह, मोनिका वर्मा, रेखा जोशी, ललित तिवारी, मीना गिरी, निर्मला मेहता, ऊषा रानी, पूनम बिष्ट, ललित आर्य, बीना तिवारी, लोकेन्द्र सिंह, सुशील तिवारी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।