अल्मोड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तीन दिसंबर को अल्मोड़ा विधान सभा में चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं। पं गोविंद बल्लभ पंत की जन्म स्थली खूंट से इसका शुभारंभ होने जा रहा है। रावत खूंट में जन सभा को संबोधित कर इसका शुभारंभ करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता इसकी तैयारी में जुट गए हैं। बुधवार को पार्टी दफ्तर में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई । पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा का खूंट पहुंचने पर रावत का भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं व जनता में रावत की सभा को लेकर भारी उत्साह है। बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, प्रतिष्ठित व्यापारी प्रकाश रावत, पूर्व जिपं सदस्य घनश्याम गुरुरानी का स्वागत किया गया। बैठक में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, राबिन भंडारी, डॉ. मनोज कुमार जोशी, तारू तिवारी, किशन लाल, रमेश कांडपाल, जैबुलनिशा अंसारी, महेश आर्या, कार्तिक साह, हिमांशु कांडपाल, चंदन कनवाल, गीता मेहरा, हेम जोशी, हेम सती, प्रदीप कुमार आर्या, अम्बीराम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।