पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोपी युवक गिरफ्तार

Share This

नई टिहरी(आरएनएस)।  ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान शनिवार शाम को पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। यातायात कार्यालय मुनिकीरेती में तैनात हेड कांस्टेबल नरेंद्र सिंह ने अपनी शिकायत में बताया है कि चारधाम यात्रा के दौरान वह थाना क्षेत्र के ब्रह्मानंद मोड पर ड्यूटी दे रहा था। तभी उसने एक चालक को वाहन रोकने के लिए कहा गया। रोकने के बजाय चालक ने वाहन खड़ा करके ट्रैफिक बाधित कर दिया। जिससे वहां लंबा जाम लग गया। समझाने पर उसे वन-वे की तरफ जाने को कहा गया। लेकिन उसने उनकी नहीं सुनी और उनके साथ अभद्रता की। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय आदित्य रांकावत पुत्र रामनारायण निवासी राजस्थानी गेस्ट हाउस तपोवन टिहरी के रूप में हुई। आरोप लगाया कि आरोपी ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए कांस्टेबल नरेंद्र पर हमला किया। इस दौरान उनकी वर्दी भी फट गई। बीच बचाव में आए भद्रकाली चौकी जितेंद्र कुमार के साथ भी आरोपी ने अभद्रता कर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।