देहरादून(आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही कई केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जन्मदिन पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री आवास में बधाई और शुभकामनाएं देने वालों को हजूम उमड़ा रहा। मुख्यमंत्री धामी ने टपकेश्वर मंदिर पूजा अर्चना कर प्रदेश के खुशहाली और राज्यवासियों के सुख समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही भाजपा और एनडीए के केंद्र से लेकर विभिन्न प्रदेशों के बड़े नेताओं ने धामी के 49 वें जन्मदिवस पर शुभकामना दी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म भी धामी के जन्मदिन के संदेशों से पटा रहा। राज्यपाल, लेफ्टीनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, शिवराज चौहान, प्रहलाद जोशी, मनोहर लाल खट्टर, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, अर्जुनराम मेघवाल, डा. महेंद्रनाथ पांडे, मुख्यमंत्रियों में योगी आदित्यनाथ, भूपेंद्र पटेल, हेमंत विस्वा सरमा, एकनाथ सिंदे, मोहन यादव, नायब सैनी, भजनलाल शर्मा, विष्णुदेव साई, विल्लव कुमार देव, प्रेमा खांडू, केंद्रीय नेता तरण चुघ, दुष्यंत कुमार गौतम, संबित पात्रा, सांसद त्रिवेंद्र रावत, अजय भट्ट, अनिल बलूनी, राज्यलक्ष्मी शाह, नरेश बंसल, पूर्व सीएम डा. रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्य के कैबिनेट मंत्रियों समेत तमाम पदाधिकारियों ने धामी को बधाई दीं।