पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दी

देहरादून(आरएनएस)।  पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी के आत्महत्या करने के दौरान उसकी पत्नी बच्चों को लेकर होटल में रहने चली गई थी। सुबह होटल से चेक आउट कर वापस लौटी तो पति को फांसी पर लटके पाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि स्पेशल विंग प्रेमनगर निवासी ललित कुमार उम्र 31 वर्ष बल्लूपुर चौक के पास स्थित एक डाक्टर के घर के काम करता था। वह अक्सर शराब पीकर घर जाता तो विवाद होगा। बुधवार रात शराब पीकर घर पहुंचा। इस दौरान पत्नी से विवाद किया। विवाद इतना बढ़ गया कि रात को पत्नी बच्चों के साथ रहने के लिए होटल में चली गई। होटल से गुरुवार सुबह करीब 10 बजे वह वापस घर पहुंची। इस दौरान देखा तो ललित कुमार फांसी फंदे पर लटका हुआ था। पति को फंदे पर लटका देखकर महिला के होश उड़ गए। आसपास के लोग इकट्ठा हुए। शव को नीचे उतारकर प्रेमनगर सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा भरा। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। एसओ गिरीश नेगी ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।