पद्मश्री यशोधर मठपाल की तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का समापन

Share This

अल्मोड़ा। पद्म श्री मठपाल यशोधर की तीन दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का समापन सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विनीत तोमर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु राजगुरु, पद्म श्री यशोधर मठपाल व विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा एवं विद्यालय के प्रबंधक शेखर लखचौरा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। स्कूल के विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, शास्त्रीय संगीत की शानदार प्रस्तुती दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं आभार व्यक्त किया। चित्रकला प्रदर्शनी में लोगों द्वारा पद्मश्री यशोधर मठपाल की चित्रकला को सराहा गया। प्रदर्शनी में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व सभासद हेम तिवारी एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पुष्पा उप्रेती एवं गीता पंत ने संयुक्त रूप से किया।